{"_id":"699b5b6e3fb7b06bf20bc4b0","slug":"two-groups-of-transgender-people-clashed-over-extortion-at-a-wedding-ceremony-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-149838-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी समारोह में बधाई वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी समारोह में बधाई वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। एक गुट ने दूसरे पर तमंचे के बल पर अगवा कर लूटपाट करने का आरोप लगाया है।
बहुआ निवासी किन्नर नेहा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात साथी किन्नर परी और किन्नर सुनझुन के साथ एक गेस्ट हाउस में बधाई मांगने गई थीं। यहां पहले से किन्नर सूरज मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान श्रेया गुट से जुड़े बाहरी किन्नर पहुंचे और तमंचा व बंदूक के बल पर उन्हें वाहन में बैठाकर खागा ले गए।
नेहा का आरोप है कि खागा में एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। विरोध करने पर बाल काट दिए गए। आरोप है कि हमलावर उनकी चेन, अंगूठी और करीब दो लाख रुपये लेकर भाग गए।
चौकी इंचार्ज बहुआ अमरीश मिश्रा ने बताया कि किन्नरों के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। नेहा की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos