{"_id":"6980f9c2b6c230697b0cc13d","slug":"after-getting-the-prescription-i-had-to-wait-for-an-hour-for-treatment-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-148610-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पर्चा बनवाने के बाद इलाज के लिए करना पड़ा एक घंटे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पर्चा बनवाने के बाद इलाज के लिए करना पड़ा एक घंटे का इंतजार
विज्ञापन
फोटो-31-जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए ओपीडी में उपचार के लिए कतार में बैठे मरीज। संव
विज्ञापन
फतेहपुर। अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ देखने को मिली। अचानक मौसम बदलने से खांसी, जुकाम और वायरल फीवर जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी रही।
जनरल फिजीशियन डॉ. डीके वर्मा के कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर एक बजे तक 500 मरीजों का उपचार किया गया। शरीर पर दाने, खुजली और फुंसी जैसी शिकायतों वाले करीब 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। हड्डी रोग विभाग में 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया।
इसके अलावा 650 अन्य मर्जों से पीड़ित मरीजों ने भी उपचार कराया। अस्पताल में भीड़ का आलम यह रहा कि पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक लंबी कतारें लगी रहीं। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने के बाद भी इलाज के लिए लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
180 मरीजों का किया गया अल्ट्रासाउंड, 70 के हुए सीटी स्कैन
सोमवार को पुरुष और महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी भीड़ कम नहीं रही। महिला अस्पताल में 100 और पुरुष अस्पताल में 80 मरीजों के अल्ट्रासाउंड दोपहर एक बजे तक किए गए। इसी तरह सीटी स्कैन सेंटर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर एक बजे तक 70 मरीजों के सीटी स्कैन किए गए। सीटी स्कैन के लिए आए मरीजों में ज्यादातर दुर्घटनाओं में घायल मौजूद रहे।
बच्चों का रखें विशेष ध्यान...
बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मूलचंद्रा ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 30 से अधिक बच्चों का उपचार कराने के लिए उनके अभिभावक आए। ज्यादातर बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में रहे। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि बदल रहे मौसम में बच्चों के पहनावे के साथ ही उनके खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
धूप निकलने के बाद अचानक कोहरा और ठंडी हवा चलने की वजह से मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। सोमवार को ओपीडी में 1400 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर उपचार कराया। भीड़ अधिक होने से लाइन लगाकर मरीजों को उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़।
डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल।
Trending Videos