सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Union Budget is about developing the common man and the country.

Fatehpur News: आम आदमी और देश को विकसित करने वाला है केंद्रीय बजट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The Union Budget is about developing the common man and the country.
फोटो-38-कार्यक्रम में डिप्टी सीएम को सुनते भाजपाई एवं अन्य। संवाद - फोटो : -जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को ज्ञापन सौंपते सपा के नेता एवं पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहुआ/फतेहपुर। केंद्र सरकार का बजट आम आदमी और देश को विकसित करने वाला है। बजट में प्रदेश को दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और हर जिले में ट्रामा सेंटर बनाने का प्रावधान किया गया है। ये बातें सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं। वे मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में नागेश्वर धाम मंदिर का लोकार्पण करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूजा की। इसके बाद हिम्मतपुर के सफल लोगों को सम्मानित किया।
Trending Videos

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिम्मतपुर गांव के युवा आगे बढ़ने में बहुत हिम्मत वाले हैं। गांव की माटी से जुड़ी पीढ़ियां आने वाले समय में मिसाल बनेंगी। गांव के कई सफल व्यक्ति बाहर जाकर ऊंचाइयों में पहुंचे हैं। उनसे सीख लेनी चाहिए। अपनी माटी से जुड़कर गांव के विकास और गांव के लोगों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा को अर्थशास्त्र से लेनादेना नहीं है। कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं, बहनों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
खजुहा ब्लॉक के हिम्मतपुर गांव में उपमुख्यमंत्री पहले पहुंचे। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल दोपहर दो बजे काफिले के साथ पहुंचे। उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्राचार्य और आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. घनश्याम अग्निहोत्री ने स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री सीएम को 25 किलो की माला पहनाई। वे शाम चार बजे लखनऊ के किए रवाना हुए।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक जय कुमार जैकी, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय आदि मौजूद रहे।

गंवई रंग में रगे रहे उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गंवई रंग में रगे रहे। उनका भाषण भी ग्रामीण भाषा पर आधारित रहा। पत्रकारों ने सवाल किया कि भारत से पाकिस्तान मैच क्यों नहीं खेलना चाहता है। इस पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले से मालूम है कि वह भारत से मैच जीत नहीं सकता। ऐसे में उसने खेलने के पहले हार स्वीकार कर ली है। उपमुख्यमंत्री ने कहा देश और प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। जल्द ही देश विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने जा रहा है। कृषि प्रधान देश का विकास तभी संभव होगा जब किसान संपन्न होगा।

इन्हें किया सम्मानित...
उपमुख्यमंत्री ने मंच से हिम्मतपुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव, संजय तिवारी, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, भास्कर सिंह, ऋषि प्रताप सिंह, राजेश अग्निहोत्री, आनंद सिंह, रिपुसूदन सिंह, महेंद्र सिंह, बाबू सिंह, रविभान सिंह, राजा सिंह, छोटे सिंह को सम्मानित किया।

मरीजों की लाइन देखकर उपमुख्यमंत्री नाराज
बिंदकी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की पंजीयन खिड़की के बाहर लंबी लाइन देखकर उन्होंने एक विंडो तत्काल बढ़ाने के निर्देश अधीक्षक को दिए। यहां सर्व समाज विकास समिति ने विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सर्व समाज विकास समिति ने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल सीएचसी बिंदकी में शिफ्ट कराने और मध्य बाजार नजाही कस्बा स्थित पक्का तालाब के सुंदरीकरण की मांग की। इस मौके पर विधायक जय कुमार सिंह जैकी, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, अतुल द्विवेदी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जोनिहा में उपमुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मुन्ना सिंह, बलराम सिंह चौहान, नरेंद्र देव मिश्रा, महेंद्र सिंह, दिनेश बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो-38-कार्यक्रम में डिप्टी सीएम को सुनते भाजपाई एवं अन्य। संवाद

फोटो-38-कार्यक्रम में डिप्टी सीएम को सुनते भाजपाई एवं अन्य। संवाद- फोटो : -जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को ज्ञापन सौंपते सपा के नेता एवं पदाधिकारी। स्रोत स्वयं

फोटो-38-कार्यक्रम में डिप्टी सीएम को सुनते भाजपाई एवं अन्य। संवाद

फोटो-38-कार्यक्रम में डिप्टी सीएम को सुनते भाजपाई एवं अन्य। संवाद- फोटो : -जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को ज्ञापन सौंपते सपा के नेता एवं पदाधिकारी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed