सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Amber created history in high school and Aradhana in intermediate.

Fatehpur News: हाईस्कूल में अंबर और इंटर में आराधना ने रचा इतिहास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Amber created history in high school and Aradhana in intermediate.
फोटो-38-आराधना अपनी मां के साथ। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। परिणाम जारी होते ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी। हाईस्कूल में अंबर बाजपेई और इंटरमीडिएट में आराधना वर्मा ने जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने छात्रों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजन को दिया। उनका कहना था कि बिना कठोर मेहनत और नियमित समय सारिणी के सफलता संभव नहीं है।
Trending Videos



शहर के सिविल लाइंस निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा आराधना वर्मा के पिता महेश प्रसाद महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में कार्यरत थे जिनका वर्ष 2017 में निधन हो गया था। मां सुशीला देवी वर्तमान में महात्मा गांधी महाविद्यालय में कार्यरत हैं। आराधना ने बताया कि वह एनडीए की ऑनलाइन कोचिंग ले रही हैं और भविष्य में सेना में जाना चाहती हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय मां, परिजन और शिक्षकों को दिया। आराधना ने बताया कि उन्होंने पूरी पढ़ाई समय सारिणी बनाकर की। उन्होंने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सुखवंत राय नगर निवासी हाईस्कूल टॉपर अंबर बाजपेई ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पिता प्रमोद कुमार बाजपेई शहर के पटेल नगर स्थित एक हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। अंबर ने बताया कि वह आगे भी मेहनत कर जिला टॉप करना चाहते हैं और डॉक्टर बनकर सेवा करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षक को दिया। अंबर के जिला टॉप करने की जानकारी मिलने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता ने जब मीडिया से यह खबर सुनी तो वे भावुक होकर अपनी खुशी व्यक्त करते नजर आए।

सिविल लाइंस निवासी सौम्या अग्निहोत्री के पिता राजीव अग्निहोत्री मुंबई में मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में कार्यरत हैं। सौम्या ने बताया कि वह आगे आईएएस की तैयारी करेंगी। हाईस्कूल में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद उन्होंने और अधिक मेहनत की जिसका परिणाम इस बार विद्यालय में 93 फीसदी अंक पाकर अव्वल रहीं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य जिला टॉप करना भी था लेकिन वे आगे की पढ़ाई पर और ध्यान देंगी। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजन को दिया।


हाईस्कूल में इन्होंने मारी बाजी
अंबर बाजपेई 97.4 प्रतिशत
सृष्टि सिंह 94.2 प्रतिशत
तलहा कमर 93.6 प्रतिशत
प्रारब्ध सिंह 93.4 प्रतिशत
उज्जवल कश्यप 93.4 प्रतिशत
इंदू 92.40 प्रतिशत




इंटरमीडिएट में ये मेधावी चमके
आराधना वर्मा 95.25 प्रतिशत
शिवांशु चौधरी 95 प्रतिशत
तेजस कुमार 95 प्रतिशत
अमित मौर्या 94.75 प्रतिशत
सुयश बाजपेई 94 प्रतिशत
अंश कुमार दुबे 94 प्रतिशत
शाश्वत बाजपेई 94 प्रतिशत
सौम्या अग्निहोत्री 93 प्रतिशत

फोटो-38-आराधना अपनी मां के साथ। स्रोत स्वयं

फोटो-38-आराधना अपनी मां के साथ। स्रोत स्वयं

फोटो-38-आराधना अपनी मां के साथ। स्रोत स्वयं

फोटो-38-आराधना अपनी मां के साथ। स्रोत स्वयं

फोटो-38-आराधना अपनी मां के साथ। स्रोत स्वयं

फोटो-38-आराधना अपनी मां के साथ। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed