सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Dumper violently rams into motorcycle two youths dead third injured villagers stage road blockade

Fatehpur Accident: डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत और तीसरा गंभीर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जरौली मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Fatehpur Dumper violently rams into motorcycle two youths dead third injured villagers stage road blockade
घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल रामनगर कौहन के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें डंपर की टक्कर से गुरुवार रात बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग की।

Trending Videos

थाने के जरौली गांव निवासी बसंत (20) और शिवम (22), बसंता बाइक से निमंत्रण में शामिल होने खैरी बांदा मरका गए थे। लौटते समय यमुना नदी पुल रामनगर कौहन के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही शिवम और बसंत की मौत हो गई। तीसरे बसंता की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद रात से ग्रामीणों ने जाम लगाया
असोथर-मरका बांदा पल के नीचे  हादसे के बाद ग्रामीण जाम लगाए हैं। रात को पुलिस दोनों शवों को ट्रैक्टर से लेकर जा रही थी। इसी दौरान जरौली मोड़ (चुनहा कुआं के पास) ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोक लिया और शव नीचे उतरवाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

10 दिन पहले हुई शिवम की शादी
शिवम की शादी महज 10 दिन पहले ही हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed