सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur BJP Mandal President Jugesh Singh Arrested Had Paid 10000 to Help Accused Flee Search for Bablu Singh

फतेहपुर कांड: भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह गिरफ्तार, आरोपी को भगाने के लिए दिए थे 10 हजार, बबलू सिंह की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जुगेश पर मुख्य आरोपी बबलू सिंह को भगाने के लिए 10 हजार रुपये की ऑनलाइन मदद करने का आरोप है।

Fatehpur BJP Mandal President Jugesh Singh Arrested Had Paid 10000 to Help Accused Flee Search for Bablu Singh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले के  खागा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ खेत में उसके ही मंगेतर के सामने दुष्कर्म व सामूहिक छेड़खानी की घटना को भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह, युवराज और ललित ने अंजाम दिया था। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता बबलू से यारी निभाने में भाजपा के मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Trending Videos

इसके अलावा बबलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सात टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। सामूहिक छेड़खानी व दुष्कर्म का मामला लगातार सोशल मीडिया में छाया हुआ है। विपक्षी पार्टी लगातार इस मामले को जातीय रूप देकर वोट बैंक साधने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी व पीड़िता दोनों ही पिछड़ी जाति के हैं
तीन दिन पहले तक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर आरोपी के सजातीय होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी न करने की बात कही थी। इसके बाद में पुलिस ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया कि आरोपी व पीड़िता दोनों ही पिछड़ी जाति के हैं।

पुलिस ने मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया
इसके बाद मामले ने लगातार तूल पकड़ा हुआ है। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बबलू को भगाने में मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह ने 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। इसके बाद वह भाग गया था। जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed