{"_id":"69f3bda080faa2b79a02248a","slug":"dalmau-road-jammed-for-six-hours-due-to-the-arbitrariness-of-truck-drivers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-153816-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक चालकों की मनमानी से डलमऊ रोड छह घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक चालकों की मनमानी से डलमऊ रोड छह घंटे जाम
विज्ञापन
फोटो-10-जाम लगने से वाहनों की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। डलमऊ रोड पर ट्रक फंसने से करीब छह घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मार्ग संकरा होने और ट्रक चालकों की लापरवाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती रहती है। इससे खामियां अन्य राहगीरों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है।
असनी गंगा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद डलमऊ रोड पहले से ही दबाव में है। संकरा मार्ग होने के कारण यहां जाम की समस्या आम हो गई है। बुधवार रात करीब एक बजे भखुआ चौराहा के पास दो भारी वाहन आमने-सामने आ गए। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ होने से कोई भी वाहन चालक किनारे हटने को तैयार नहीं हुआ। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
रात का समय होने के कारण कई चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सो गए। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस को चालकों को ढूंढने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे जाम खुल सका। इसके बाद भी दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। जाम के दौरान करीब 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि संकरा मार्ग होने और चालकों द्वारा वाहन छोड़कर चले जाने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इससे पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos