सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to convert by threatening to make pornographic video viral

Fatehpur News: अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर धर्मांतरण की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Attempt to convert by threatening to make pornographic video viral
विज्ञापन
खखरेरू। थानाक्षेत्र में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने, शारीरिक शोषण कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया है। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के पौली गांव का रहने वाला मंसूब अहमद उसकी 19 वर्षीय पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। झांसा देकर पुत्री के साथ यौन संबंध बनाए। पुत्री के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष से युवती को ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वीडियो वायरल कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने बताया कि युवती शनिवार सुबह घर में रो रही थी। पूछताछ करने पर अपनी आप बीती बताई। युवती के पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धर्मांतरण से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी मंसूब को पौली गेट मलिहाबाग से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed