सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother beaten to death over land dispute

Fatehpur News: भूमि के विवाद में सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Brother beaten to death over land dispute
फाइल फोटो-53-रमाकांत। स्रोत परिजन - फोटो : Family
विज्ञापन
जाफरगंज। भूमि विवाद के चलते बुधवार शाम सगे भाइयों के बीच हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई ने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई को सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीट दिया। इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos

जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवाई गांव निवासी रमाकांत सिंह राजावत (50) का बड़े भाई फूल सिंह राजावत के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वर्तमान में जमीन पर रमाकांत का कब्जा था। बताया जा रहा है कि फूल सिंह ने मंझले भाई हुकुम सिंह की पत्नी का हिस्सा खरीद लिया था जिसे लेकर तनातनी बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, फूल सिंह के छोटे बेटे विनय का एक मई को तिलक और पांच मई को बरात जानी थी। इसी कार्यक्रम की तैयारी के लिए बुधवार शाम फूल सिंह पक्ष विवादित जमीन पर सफाई करने लगा। जानकारी मिलने पर जब रमाकांत विरोध करने पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रमाकांत करीब 15 फीट ऊंची जर्जर दीवार पर चढ़कर विरोध करने लगा। इसी बीच दूसरे पक्ष के हमले से वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। रमाकांत के बेटे पवन का आरोप है कि पिता के गिरते ही फूल सिंह समेत परिवार के 14 लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से मरणासन्न होने तक पीटा।
घायल रमाकांत को परिजन तत्काल कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। यहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बृजमोहन राय ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि रमाकांत के पुत्र से तहरीर मांगी गई है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर बेटों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
रमाकांत के बेटे मनीष और पवन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 28 अप्रैल को फूल सिंह सफाई की अनुमति लेने थाने गया था। तब रमाकांत ने पुलिस को स्पष्ट कर दिया था कि मामला कोर्ट में है और वह कब्जा नहीं छोड़ेंगे। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने ठोस कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों को लौटा दिया। इससे हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए और इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।

फाइल फोटो-53-रमाकांत। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-53-रमाकांत। स्रोत परिजन- फोटो : Family

फाइल फोटो-53-रमाकांत। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-53-रमाकांत। स्रोत परिजन- फोटो : Family

फाइल फोटो-53-रमाकांत। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-53-रमाकांत। स्रोत परिजन- फोटो : Family

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed