सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Commercial cylinder shortages have left shopkeepers worried, with furnaces turning into a safe haven.

Fatehpur News: व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत से दुकानदार परेशान, भट्ठी बनी सहारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Commercial cylinder shortages have left shopkeepers worried, with furnaces turning into a safe haven.
फोटो-19-भट्ठी बनाते शिव नारायण गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। क्षेत्र में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत से चाय, नाश्ता और मिठाई के दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो गई है। गैस कंपनियों की आपूर्ति ठप होने के कारण दुकानदारों को मजबूरी में लकड़ी और कोयले की भट्ठी जलाकर काम करना पड़ रहा है।
Trending Videos

व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने से कई दुकानें कई दिनों से बंद हैं। फुटपाथ पर ठेला लगाकर चाय-नाश्ता बेचने वाले छोटे दुकानदार भी प्रभावित हुए हैं और उनके सामने आय का संकट गहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि अब दुकानदार पारंपरिक तरीके से भट्ठियां बनाकर सामग्री तैयार कर रहे हैं। हालांकि लकड़ी और कोयले के दाम बढ़े हुए हैं जिससे लागत और बढ़ गई है।
मिठाई दुकानदार शिव नारायण ने बताया कि दो-तीन दिन से व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इससे दुकान बंद करनी पड़ी और अब भट्ठी पर काम चलाना पड़ रहा है। शिव प्रसाद ने कहा कि लकड़ी-कोयला महंगा मिलने से खर्च बढ़ गया है।
राकेश गुप्ता का कहना है कि सिलिंडर न मिलने से पूरी व्यवस्था बिगड़ गई है और भट्ठी पर काम करना मजबूरी बन गया। रिंकू गुप्ता ने बताया कि कई दिन दुकान बंद रही अब भट्ठी से काम शुरू किया है लेकिन पहले जैसा काम नहीं हो पा रहा। दुकानदारों ने जल्द गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि उनका कामकाज सामान्य हो सके।

फोटो-19-भट्ठी बनाते शिव नारायण गुप्ता। संवाद

फोटो-19-भट्ठी बनाते शिव नारायण गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed