सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cybercriminal posing as a policeman defrauded a man of Rs 37,000

Fatehpur News: पुलिसकर्मी बन साइबर अपराधी ने की 37 हजार की धोखाधड़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cybercriminal posing as a policeman defrauded a man of Rs 37,000
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिसकर्मी बनकर एक साइबर अपराधी ने मोहम्मद कासिम खां से 37 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। कोर्ट के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर खुर्द में हुई।
Trending Videos


मोहम्मद कासिम खां ने बताया कि 12 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को इमरान सिपाही और पूर्व परिचित बताते हुए असोथर थाने में तैनात रहने का दावा किया। उसने फोन पे स्कैनर में रुपये नहीं आने की बात कहकर कासिम से उसका स्कैनर मांगा। उसने 45 हजार रुपये भिजवाने का झांसा दिया और कुछ देर बाद बताया कि रुपये भेज दिए हैं। रुपये नहीं पहुंचने पर उसने कुछ देर में आने का झांसा दिया। बाद में आरोपी ने जरूरी काम बताकर कासिम से 20 हजार रुपये दूसरे स्कैनर में भेजने के लिए कहा। कासिम ने रकम भेज दी और दोबारा मांगने पर 10 हजार रुपये और भेजे। अगले दिन अपराधी ने जीएसटी जमा न होने का बहाना बनाकर एक मैसेज भेजा। मैसेज खोलने पर कासिम के बैंक खाते से सात हजार रुपये निकल गए। पुलिस की सुनवाई न होने पर कासिम ने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed