अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में चुनावी रंजिश में शनिवार रात डेयरी में दो पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 62 लोगों के खिलाफ सेवन सीएल, पथराव, फायरिंग समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोबारा विवाद की आशंका पर गांव में फोर्स तैनात की गई है।
गांव के पूर्व प्रधान अरविंद सिंह और नरेंद्र सिंह के बीच 20 साल पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्ष प्रधानी चुनाव में भी आमने-सामने रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच विवाद में रात को हवाई फायरिंग कर लाठी-डंडे चले थे। पथराव भी किया गया था। करीब 10 लोग घायल हुए थे।
दपसौरा चौकी प्रभारी राकेशचंद्र शर्मा ने दोनों पक्षों से 27 नामजद और 35 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंभीर घायल शिवनायक सिंह और उदय नारायण सिंह को डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है।
पुलिस ने पूर्व प्रधान अरविंद सिंह, कल्लू सिंह, वीर सिंह, रणधीर,जनक सिंह, सौरभ सिंह, शिवबरन सिंह, अवधेश सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

फोटो-36-गांव में मौजूद पुलिस बल। वीडियो ग्रैब- फोटो : दुर्घटना के बाद हाईवे से वाहनों को हटवाती पुलिस टीम