{"_id":"69b6f7529e085bd22b094654","slug":"fir-against-three-accused-in-fraud-and-robbery-case-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151002-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धोखाधड़ी और लूट के मामले में तीन आरोपियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धोखाधड़ी और लूट के मामले में तीन आरोपियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। धोखाधड़ी से भूमि बैनामे के बाद लूट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा सादात निवासी हसन इमाम ने बताया कि दो भाई रोजगार के सिलसिले से बाहर रहते हैं। वह पिता अली इमाम व मां जमीर बानो बीमार रहते हैं। गांव के रहने वाले लवकुश सिंह प्राॅपर्टी का काम करता है। लवकुश सिंह ने पिता व मां को झांसे में लेकर उनकी हिस्से की भूमि बेच दी। बदले में रुपये न देकर लवकुश सिंह ने एक प्लाॅट मां के नाम बहेरा में खरीद दिया।
इसके बाद आठ फरवरी 2024 को लवकुश सिंह ने फूलचंद्र, सुरेश कुमार ने साजिश के तहत पिता की और दो बीघा भूमि 20 हजार में अनिल कुमार के नाम बैनामा कराई। इसी भूमि को लवकुश सिंह ने 28 अप्रैल 2025 को अनिल कुमार से अपनी पत्नी रिशु देवी के नाम पर 12 लाख 50 हजार में बैनामा कराया। उसने थाने में शिकायत की। आठ दिसंबर 2025 को शहर से अपने गांव जा रहा था।
रास्ते में करीब छह बजे के बाइक सवार लवकुश सिंह, फूलचंद्र ने चार अन्य साथियों संग घेरकर पीट दिया। सात हजार नकदी भरा पर्स छीन लिया। पुलिस के सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos