सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four people, including a priest, attacked over the immersion of Havan materials.

Fatehpur News: हवन सामग्री विसर्जन के विरोध में पुजारी समेत चार पर हमला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a priest, attacked over the immersion of Havan materials.
विज्ञापन
फतेहपुर। यमुना नदी में हवन सामग्री प्रवाहित करने के विरोध में पुजारी समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी शिवरतन ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र अजय कुमार ने शनिवार को घर में पूजा-पाठ कराया था। पूजा के बाद वह पुत्र, उसके मित्र रामरूप निवासी ललितपुर और मकरंदपुर स्थित आश्रम के पुजारी गोपीनाथ के साथ हवन सामग्री को यमुना नदी में प्रवाहित करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को मकरंदपुर मोड़ के पास कुलखेड़ा गांव निवासी विजय कुमार, अजय कुमार, सर्वेश कुमार, धीरू, राजू, सोनू, गुड्डू, योगेश और अजय कुमार अपने आठ अन्य साथियों के साथ पहुंच गए। सभी ने हवन सामग्री नदी में प्रवाहित करने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed