{"_id":"69dbf8367fa500db54050f63","slug":"home-guard-found-unconscious-due-to-intoxication-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152710-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नशे में बेसुध मिले होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नशे में बेसुध मिले होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
फोटो-28- फाइल फोटो होमगार्ड ज्ञान सिंह। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के कठारिया गांव में एक होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी ज्ञान सिंह (58) होमगार्ड के पद पर तैनात थे। रविवार सुबह वह बिस्तर से नहीं उठे तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे जहां वह चारपाई पर मृत अवस्था में मिले।
भतीजे राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम ज्ञान सिंह गांव के बाहर शराब के नशे में बेसुध हालत में पड़े मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें घर लाया गया। इसके बाद वह सो गए थे। सुबह उनका शव मिला।
परिजन जहरीली शराब के सेवन से मौत की आशंका जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Trending Videos