सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Instructions for scientific investigation of the ghats, Asni bridge to be operational by May 15

Fatehpur News: घाटों की वैज्ञानिक जांच के निर्देश, 15 मई तक चालू होगा असनी पुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Instructions for scientific investigation of the ghats, Asni bridge to be operational by May 15
फोटो-31-विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते सांसद नरेश उत्तम। स्रोत सूचना
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें सांसद नरेश उत्तम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी से दूर हो रहे घाटों के अध्ययन के लिए समिति गठित कर वैज्ञानिकों के माध्यम से जांच कराई जाए। वहीं अधिकारियों ने असनी पुल को 15 मई तक चालू करने की जानकारी दी।
Trending Videos

सांसद ने कहा कि वैज्ञानिकों के जरिये यह सुनिश्चित किया जाए कि घाट नदी से दूर न हों। इस कार्य को नमामि गंगे से जोड़कर किसी आईआईटी के माध्यम से भी कराया जा सकता है। उन्होंने आवारा और जंगली पशुओं और आग से फसलों के नुकसान को फसल बीमा से जोड़ने तथा गेहूं की खरीद सरकार की घोषित एमएसपी पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ताकि बिचौलियों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एनएचएआई अधिकारियों से बांदा बाईपास मार्ग को फ्लाईओवर बनाकर नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए कहा गया। इससे वाहनों की आमने-सामने टक्कर की स्थिति न बने। करीब आठ माह से बंद असनी पुल को चालू कराने की मांग पर एनएचएआई रायबरेली के अधिकारी ने 15 मई तक पुल शुरू करने का आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा कि खनिज ढोने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं ऐसे में पट्टाधारकों से जल छिड़काव कराकर प्रदूषण रोका जाए। अवैध खनन के मामलों में ट्रक मालिकों के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों की भी जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया।
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में विधायक जय कुमार सिंह जैकी, ऊषा मौर्या, चंद्रप्रकाश लोधी, विकास गुप्ता, सीडीओ पवन कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




जलजीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों को ठीक कराने के निर्देश

अमर उजाला ने जलजीवन मिशन के तहत अधूरी टंकी और खोदी गई सड़कों से होने वाली समस्या को लेकर सोमवार को खबर प्रकाशित की थी। इसका मुद्दा भी दिशा की बैठक में उठाया गया। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि अगली बैठक तक सड़कों को ठीक करा दिए जाए। साथ ही जहां पानी नहीं पहुंच पा रहा वहां पानी पहुंचाएं।

फोटो-31-विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते सांसद नरेश उत्तम। स्रोत सूचना

फोटो-31-विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते सांसद नरेश उत्तम। स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed