{"_id":"6a3047577e518c5e6d0efed4","slug":"jewelry-worth-four-lakh-rupees-stolen-after-unlocking-a-farmers-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156785-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान के घर का ताला खोलकर चार लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान के घर का ताला खोलकर चार लाख के जेवरात चोरी
विज्ञापन
फोटो-16-कमरे में खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में रविवार रात चोरों ने किसान के घर से करीब चार लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस ने गृहस्वामी और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
गांव निवासी अनिल कुमार किसान हैं। रविवार रात वह मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर चाबी तकिये के नीचे रखकर परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे पंखा बंद होने पर छत पर सो रही साक्षी और शुक्रति की नींद खुल गई। घर के भीतर आहट सुनकर उन्होंने पिता को आवाज दी।
अनिल कुमार ने देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। शोर मचाने पर चोर सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़कर स्कूल की ओर भाग निकले। काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। घर लौटकर देखा गया तो कमरे में रखी अलमारी और बक्सा खुला पड़ा था।
विज्ञापन
किसान ने बताया कि चोर घर से दो सेट पायल, सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, एक चेन, दो कान की बिजली, चांदी की हाफ पेटी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि मौके पर जाकर पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-16-कमरे में खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद