सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lover arrested in encounter for fatal stabbing of woman.

Fatehpur News: महिला की चाकू घोंपकर की हत्या में प्रेमी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lover arrested in encounter for fatal stabbing of woman.
जिला अस्पताल में भर्ती घायल सोनू। स्रोत :पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में फरार आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एनटीपीसी चौफेरवा के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Trending Videos


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला के करीब तीन साल से अनुपम उर्फ सोनू यादव से संबंध हो गए थे। सोनू ने महिला का अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया था। महिला को बदनाम करने की धमकी देकर सोनू ब्लैकमेल कर उससे रुपये ऐंठता था। काफी गहने भी ले लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से सोनू से महिला दूरी बनाई थी। खुन्नस में सोनू ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। महिला ने 11 फरवरी को सदर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत फेसबुक आईडी पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोनू यादव ने महिला की 24 मार्च की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पर 25000 का इनाम रखा था। आरोपी को पुलिस ने मुड़भेड़ बाद गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एनटीपीसी चौफेरवा के पास से आरोपी को मुठभेड़ बाद के बाद पकड़ा गया है। आरोपी ने भी पुलिस पर तमंचे से फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed