सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student trapped in school bus and bicycle after collision, dragged 70 meters to death

Fatehpur News: टक्कर के बाद स्कूल बस में साइकिल समेत फंसा छात्र 70 मीटर घिसटा, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Student trapped in school bus and bicycle after collision, dragged 70 meters to death
विज्ञापन
फाइल फोटो 10- आयुष कुमार
Trending Videos

फोटो 11- बस में फंसी छात्र की साइकिल
फोटो 12- ग्रामीणों को समझाते सीओ दुर्गेशदीप
रोकने की कोशिश करने वाले बाइक सवार को भी स्कूल बस चालक ने मारी टक्कर
चालक को पकड़ने की मांग को लेकर परिजन के साथ ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
खखरेरू (फतेहपुर)। घर से स्कूल जा रहे छात्र को बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल समेत छात्र बस के नीचे फंस गया और करीब 70 मीटर तक घिसटता चला गया। एक बाइक सवार ने बस के नीचे छात्र के फंसे होने की बात चालक से कही तो चालक ने उसे भी टक्कर मार दी। छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों ने चार घंटे तक चालक को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। चालक के पकड़े जाने और मुआवजे के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी शंकरलाल का पुत्र आयुष कुमार (13) कस्बा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा आठ का छात्र था। वह सुबह करीब 7:30 बजे साइकिल से स्कूल जा रहा था। खखरेरू-दामपुर मार्ग पर चकिया बैरी स्थित पॉलिक्लीनिक के सामने छात्रों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस ने छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। छात्र की साइकिल बस में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाइक सवार बरयैपुर गांव के शालू यादव (21) ने चालक को बस रोकने का इशारा किया। चालक ने बाइक सवार को ही टक्कर मार दी। हादसे में आयुष की मौत हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बाइक सवार को प्रयागराज ले गए। हादसे की खबर पर पिता, मां आराधना, बहन चेतना, अंजलि व ग्रामीण पहुंचे।
मौके पर हंगामे की सूचना पर सीओ खागा दुर्गेशदीप, तहसीलदार अशोक कुमार, आरआई कृष्ण चंद्र सिंह, एआरटीओ प्रतीक मिश्रा पहुंचे। पुलिस की जांच में पता लगा कि स्कूल बस साधुशरण सिंह इंटर कॉलेज की है। पुलिस ने स्कूल संचालक से संपर्क किया। करीब चार घंटे बाद धाता क्षेत्र से पुलिस चालक को पकड़ लाई।
दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों को प्रशासन ने चालक की गिरफ्तारी होने व परिवार को उचित मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर चालक को पकड़ा गया है। हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के दौरान दूसरे मार्ग से वाहन निकाले गए। इसी वजह से जाम नहीं लग सका। एआरटीओ ने बताया कि वाहन के सारे कागजात सही हैं। हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।


इनसेट

बच्चों में मची अफरातफरी, बैग छोड़कर भागे
हादसे के बाद स्कूल बस के बच्चों के अफरातफरी फैल गई। आसपास के लोगों के मुताबिक बस में 25 बच्चे सवार थे। बच्चे आसपास गांव के थे। हादसे के बाद बच्चे घबरा गए और अपना स्कूल बैग, पानी की बोतल व अन्य सामान छोड़कर घर की ओर भागे।
इनसेट
हादसे में परिवार का बुझा इकलौता चिराग
स्कूल बस चालक की लापरवाही की वजह से शंकरलाल के परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। आयुष अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहनें हैं। इकलौती संतान की हादसे में मौत से परिवार का हाल बेहाल हो गया। बहनों की चीत्कार गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed