{"_id":"69d94c380c84e4f3dc0bc864","slug":"people-upset-due-to-not-getting-gas-cylinder-for-two-days-returned-in-anger-fatehpur-news-c-217-1-fth1016-152614-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो दिन से गैस सिलिंडर न मिलने से तमतमाए लोग, गुस्से में लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो दिन से गैस सिलिंडर न मिलने से तमतमाए लोग, गुस्से में लौटे
विज्ञापन
फोटो-32 भारत गैस एजेंसी के भीतर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : पुलिस कर्मियों से सुरक्षा संबंधी जायजा लेते सीओ भरत पासवान।
विज्ञापन
लोधीगंज/फतेहपुर। कलक्टरगंज स्थित भारत गैस एजेंसी में बीते दो दिनों से रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को गैस सप्लाई न आने से लोग निराश लौट गए थे। शुक्रवार को सर्वर डाउन रहने से स्थिति और बिगड़ गई। दिनभर लोग सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे लेकिन सिलिंडर न मिलने से तमतमाए गए और गुस्से से घर लौट गए।
उपभोक्ताओं का कहना है कि करीब 15 दिन पहले गैस बुक कराई थी और उन्हें 9 व 10 अप्रैल को सिलिंडर लेने की तारीख दी गई थी। एजेंसी पहुंचने पर सर्वर की खराबी के कारण पूरे दिन इंतजार करना पड़ा। सुबह छह से आठ बजे तक बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर के लिए लाइन में लगे दिखे। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।
प्रभावित है होम डिलीवरी की व्यवस्था
गैस की किल्लत के चलते होम डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। एजेंसियों की ओर से हॉकरों को पर्याप्त सिलिंडर न मिलने को इसका कारण बताया जा रहा है। इसके चलते आम उपभोक्ताओं से लेकर अन्य लोग भी एजेंसी पर लाइन में लगकर सिलिंडर लेने के लिए मजबूर हैं। एजेंसियों का कहना है कि जितने सिलिंडर आते हैं उससे अधिक उपभोक्ता अपनी बुकिंग लेकर पहुंच जाते हैं। इससे हॉकरों को घर-घर डिलीवरी के लिए पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
जो तारीख मिली उस दिन आए, नहीं मिला सिलिंडर
हुसैनगंज के फर्सी गांव से आए कंधई लाल ने बताया कि वे 20 किलोमीटर दूर से आए हैं। दो दिन से लाइन में लगने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को सप्लाई न आने की बात कहकर लौटा दिया गया। शुक्रवार को सुबह से सर्वर न चलने की बात कही जा रही है। वे सुबह आठ बजे से इंतजार कर रहे हैं। 45 दिन पहले बुकिंग कराई थी और 15 दिन पहले टोकन मिला था कि 10 तारीख के बाद आना लेकिन फिर भी सिलिंडर नहीं मिल है।
रमवां रोड स्थित मऊ गांव से आए सत्य प्रकाश ने बताया कि वे सुबह साढ़े पांच बजे से लाइन में लगे हैं। सबसे पहले पहुंचने के बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। उनका कहना है कि सुबह से बताया जा रहा है कि सर्वर नहीं चल रहा है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक भी वे वहीं बैठे रहे।
Trending Videos

फोटो-32 भारत गैस एजेंसी के भीतर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : पुलिस कर्मियों से सुरक्षा संबंधी जायजा लेते सीओ भरत पासवान।