सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People upset due to not getting gas cylinder for two days, returned in anger

Fatehpur News: आबादी बढ़ने के बाद भी मतदाता सूची से हटे 1,96,541 मतदाता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
People upset due to not getting gas cylinder for two days, returned in anger
फोटो-15-जिला निर्वाचन कार्यालय। संवाद - फोटो : पुलिस कर्मियों से सुरक्षा संबंधी जायजा लेते सीओ भरत पासवान।
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन महीने से अधिक समय तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस प्रक्रिया में जिले के 1 लाख 96 हजार 541 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
Trending Videos

जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी (डीएसटीओ) नीति त्रिपाठी के मुताबिक जिले की आबादी वर्तमान में 30 लाख है। वहीं वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी करीब 25 लाख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सूची के अनुसार जिले में कुल 17 लाख 35 हजार 990 मतदाता हैं जो 2027 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को सभी 2,364 बूथों पर बीएलओ को नई मतदाता सूची के साथ निरीक्षण के लिए तैनात किया।
वर्ष 2025 में जिले में 19 लाख 32 हजार 441 मतदाता थे जो एसआईआर के बाद 17,35,990 रह गए हैं। इनमें 9 लाख 55 हजार 244 पुरुष, 7 लाख 80 हजार 624 महिला और 32 अन्य मतदाता शामिल हैं। सूची में 19 हजार 919 युवा मतदाता भी शामिल किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद बूथों पर मतदाताओं के निरीक्षण की व्यवस्था की गई। यहां लोगों ने सूची का अवलोकन किया।

जिले में 32 अन्य मतदाता
मतदाता सूची में 32 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं 19 हजार 90 दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए गए हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 22 थी।


1.18 लाख नोटिसें निस्तारित
अभियान के तहत 16 लाख 16 हजार 937 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया गया। शेष को नोटिस जारी कर साक्ष्य मांगे गए। इनमें से 1 लाख 18 हजार 927 नोटिसों का निस्तारण कर उन्हें सूची में शामिल किया गया।

नए मतदाताओं के लिए 1.27 लाख फार्म-6

अभियान के दौरान नए मतदाता बनने के लिए 1 लाख 27 हजार 983 फार्म-6 भरे गए। इनमें 16 हजार 802 युवा मतदाता हैं। इसके अलावा 9,056 फार्म-7 के जरिये ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए गए जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो अन्य जिलों में स्थानांतरित हो गए हैं।

फोटो-15-जिला निर्वाचन कार्यालय। संवाद

फोटो-15-जिला निर्वाचन कार्यालय। संवाद- फोटो : पुलिस कर्मियों से सुरक्षा संबंधी जायजा लेते सीओ भरत पासवान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed