सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vote Counting Begins for Fatehpur Bar Association Elections Live Telecast Under CCTV Surveillance

फतेहपुर बार चुनाव: मतगणना शुरू, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी। कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 11 Apr 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: फतेहपुर में जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शनिवार को मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती कचहरी परिसर में की जा रही है।

Vote Counting Begins for Fatehpur Bar Association Elections Live Telecast Under CCTV Surveillance
मतगणना को लाइव देखते अधिवक्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मतगणना को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए चुनाव समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं। पूरी प्रक्रिया CCTV कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को खत्म किया जा सके। इसके साथ ही कचहरी परिसर में लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि अधिवक्ता और अन्य लोग हर राउंड की जानकारी सीधे देख सकें। मतगणना स्थल के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिवक्ताओं की भीड़ अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मौजूद है। हर राउंड के बाद समर्थकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है और जीत-हार के कयास लगाए जा रहे हैं।

Trending Videos

अधिवक्ता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। कोई अध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवार की बढ़त का दावा कर रहा है, तो कोई महामंत्री पद पर जीत सुनिश्चित बता रहा है। हालांकि, अंतिम परिणाम आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। चुनाव समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना उनकी प्राथमिकता है। सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मतगणना जारी है और जैसे-जैसे राउंड पूरे हो रहे हैं, परिणामों को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। देर शाम तक सभी पदों के नतीजे घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed