{"_id":"69d72e24a34d20000b08cc7b","slug":"fatehpur-gangster-carrying-25000-bounty-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-leg-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: मुठभेड़ में 25000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, लूट और डकैती समेत दर्ज हैं 11 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: मुठभेड़ में 25000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, लूट और डकैती समेत दर्ज हैं 11 मुकदमे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: थरियांव पुलिस ने टेकसरिया गांव के पास मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश जीशान खान को गिरफ्तार किया है। 11 मुकदमों के आरोपी जीशान के पैर में गोली लगी है और पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा बरामद किया है।
मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर जिले में थरियांव पुलिस ने गैंगस्टर में फरार चल रहे 25,000 के इनामी को मुठभेड़ बाद की गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके एक पैर में गोली लगी है। आरोपी से पुलिस ने तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने टेकसरिया गांव के पास मुठभेड़ बाद जीशान खान को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती है।