सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Masked bike riders snatch school employee's bag

Fatehpur News: नकाबपोश बाइक सवारों ने स्कूलकर्मी महिला का बैग छीना

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Masked bike riders snatch school employee's bag
विज्ञापन
फतेहपुर। नकाबपोश बाइक सवार लुटेरे कॉलेज से लौट रही विद्यालय कर्मी का बैग छीनकर भाग गए। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबली का पुरवा निवासी अनम परवेज ने तहरीर में बताया कि वह अलादातपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। बुधवार दोपहर स्कूल से ई-रिक्शा से घर लौटते समय भिटौरा रोड पर पार्क के पास पीछे से दो नकाबपोश बाइक सवार पहुंचे और झपट्टा मारकर उनका बैग छीनकर भाग निकले। बैग में दो मोबाइल फोन, नकदी और महत्वपूर्ण कागजात थे।
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed