{"_id":"69f3bcaef8dd7a3b3703c085","slug":"mining-officer-files-fir-against-sps-media-cell-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153844-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खनन अधिकारी ने सपा के मीडिया सेल पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खनन अधिकारी ने सपा के मीडिया सेल पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहुपर। खनन अधिकारी देशराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अवैध खनन के लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए सदर कोतवाली में बुधवार को सपा के मीडिया सेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रामक पोस्ट के जरिये सरकार और प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
देशराज सिंह का कहना है कि सपा के मीडिया सेल की ओर से 20 अप्रैल को अवैध खनन को लेकर की गई पोस्ट पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन नहीं हो रहा है। इसके लिए तहसील स्तर पर टास्क फोर्स टीम गठित है जो लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पोस्ट में मुख्यमंत्री और एक पूर्व मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस तरह की असत्य और निराधार जानकारी साझा कर खनिज विभाग, जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि एक्स हैंडल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos