सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No interference from the task force; unchecked overloading.

Fatehpur News: टाॅस्क फोर्स की न रोक-टोक, ओवरलोडिंग बेखौफ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
No interference from the task force; unchecked overloading.
फोटो-28-विजयीपुर चौराहे से 9:10 बजे निकलता मौरंग लदा ओवरलोड डंपर। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस और प्रशासन की फौज ओवरलोडिंग रोकने में सुस्त पड़ी है। जिन्हें चौकीदारी में लगाया गया है वह अपनी जिम्मेदारी निभाने से बैकफुट पर हैं। ऐसे में ओवरलोड परिवहन को रोकना जिला प्रशासन के सामने चुनौती बन चुका है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर चौराहे पर टास्क फोर्स व पुलिस की संयुक्त टीम के सामने से ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से 23 जून को नजर आए थे। यहां एक क्षेत्रीय युवक के वीडियो बनाने पर पुलिस ने उसका मोबाइल छीनकर अभद्रता की। चौराहे पर बुधवार सुबह नौ बजे के आसपास भी ओवरलोड डंपर गुजरता नजर आया। मौके पर टॉस्क फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहिर है कि ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है जो टॉस्क फोर्स की गतिधिवियों पर सवाल खड़े कर रही है। ओवरलोड डंपर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बांदा-मर्का मार्ग से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर बुधवार को काफी हद तक लगाम लगी नजर आई। असोथर-थरियांव मार्ग पर ट्रक व डंपर अंडरलोड परिवहन करते नजर आए।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि चौराहे पर ड्यूटी बढ़ाई गई है, एक भी ओवरलोड वाहन का परिवहन नहीं होगा। शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।


14 ओवरलोड वाहन सीज, अवैध मिट्टी खनन पर छापा

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर बुधवार को खनन विभाग ने कार्रवाई की। खनिज अधिकारी सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि जेसीबी और मिट्टी लदे दो डंपर मौके से पकड़े गए। इन्हें सौंरा चौकी में सीज किया गया है। इसके अलावा एआरटीओ व खनिज विभाग की टीमों ने कुल 14 ओवरलोड ट्रक व डंपर पकड़कर सीज किया गया है।

फोटो-28-विजयीपुर चौराहे से 9:10 बजे निकलता मौरंग लदा ओवरलोड डंपर। संवाद

फोटो-28-विजयीपुर चौराहे से 9:10 बजे निकलता मौरंग लदा ओवरलोड डंपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed