सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Enraged over crop sharing, a father shot his son and daughter-in-law with his licensed gun; son died

औलाद का कत्ल: फसल बंटवारे पर भड़का पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, 40 मिनट तक तड़पते रहे दोनों, अवनीश की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू को गोली मार दी। जिसमें बेटे की मौत हो गई। मामला बिंदकी का है। 

Enraged over crop sharing, a father shot his son and daughter-in-law with his licensed gun; son died
फसल और संपत्ति के बंटवारे के विवाद में बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महिला के इलाज से शुरू हुआ विवाद फसल और संपत्ति के बंटवारे तक पहुंच गया। कहासुनी बढ़ने पर पिता ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से पहले बेटे और फिर बहू को गोली मार दी। गोली घटने के बाद करीब 40 मिनट तक दोनों दरवाजे के पास तड़पते रहे। गंभीर रूप से घायल बेटे की कानपुर रीजेंसी अस्पताल में अधिक खून बहने से मौत हो गई। बहू के पेट से डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाली। वहीं वारदात के बाद आरोपी पिता घर में बंदूक छोड़कर साइकिल से भाग गया।



कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी रामखेलावन पटेल (75) के दो बेटे अवनीश (35) और राजू हैं। छोटा बेटा राजू कानपुर में नौकरी करता है। अवनीश बिंदकी की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और पत्नी मनीषा (28) के साथ घर के दूसरे हिस्से में रहता था। कुछ दिन पहले रामखेलावन की पत्नी मिथलेश का पैर फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद देखभाल और खर्च को लेकर परिवार में तनाव बढ़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे रामखेलावन और बड़े बेटे अवनीश के बीच इलाज के खर्च और देखभाल को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान मनीषा भी मौके पर पहुंच गई। विवाद के बीच मनीषा ने फसल और संपत्ति के बंटवारे की बात उठाई और कहा कि हिस्सा मिलने पर ही वह लोग देखभाल करेंगे। इस पर रामखेलावन भड़क गया और उसने मनीषा पर हाथ उठाने की कोशिश की। बीच-बचाव में अवनीश ने पिता को धक्का दे दिया। इससे विवाद और बढ़ गया।

अपमानित महसूस करने पर रामखेलावन कमरे से लाइसेंसी दुनाली बंदूक लेकर बाहर आया और दरवाजे पर खड़े अवनीश पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ और पंजे में लगी। इसके बाद दूसरी गोली मनीषा के पेट में जा लगी। एक साथ दो गोलियां चलने से ग्रामीण डर के कारण तुरंत मदद को आगे नहीं आए।

 

कुछ लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। करीब 40 मिनट के बाद ग्रामीण और प्रधान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी भेजा गया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां अवनीश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ गौरव शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एसपी ने परिजन और अवनीश के ससुर संतोष से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पीआरवी को सूचना मिली थी कि रामखेलावन ने बेटे और बहू पर फायर किया है। पुलिस ने दोनों को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गई। आरोपी साइकिल से भाग निकला। लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए पत्राचार किया जाएगा। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed