सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nominated members of the district's three civic bodies were administered the oath.

Fatehpur News: जिले की तीन निकायों के नामित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nominated members of the district's three civic bodies were administered the oath.
फोटो-22-सदर नगर पालिका में नामित सदस्यों को शपथ दिलाती एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की तीन निकायों में नामित सदस्यों को सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सदर नगर पालिका में मनोनीत पांच सदस्यों को एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।
Trending Videos

सदर नगर पालिका के नामित सदस्य विकास गुप्ता, अभिलाष सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनिधि तिवारी पत्नी सुजीत तिवारी और ज्ञाना पासवान को एसडीएम ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर चेयरमैन राजकुमार मौर्य, ईओ रविंद्र कुमार समेत कई निर्वाचित सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद नगर पंचायत के नामित सदस्य राजेश बाजपेयी, रामबली निषाद और गीता गुप्ता को एसडीएम न्यायिक प्रदीपकुमार रमन ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, सभासद महेश चौरसिया, आदित्य सिंह, लाल सिंह और विष्णु गोपाल उपस्थित रहे।
हथगाम आदर्श नगर पंचायत हथगाम में नामित सदस्यों को एसडीएम अभिनीत कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह मौजूद रहे।
नामित सभासद गणेश साहू, विनीत तिवारी एवं अभिजीत दिवाकर का माल्यार्पण करने के बाद एसडीएम ने शपथ दिलाई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संतोष नेता, ब्लॉक प्रमुख मनभावन शास्त्री, ईओ देवहूति पांडेय, अनिल शुक्ल, मंडल अध्यक्ष गनेशी लाल साहू, सौरभ अवस्थी और विनीत तिवारी उपस्थित रहे।

फोटो-22-सदर नगर पालिका में नामित सदस्यों को शपथ दिलाती एसडीएम। संवाद

फोटो-22-सदर नगर पालिका में नामित सदस्यों को शपथ दिलाती एसडीएम। संवाद

फोटो-22-सदर नगर पालिका में नामित सदस्यों को शपथ दिलाती एसडीएम। संवाद

फोटो-22-सदर नगर पालिका में नामित सदस्यों को शपथ दिलाती एसडीएम। संवाद

फोटो-22-सदर नगर पालिका में नामित सदस्यों को शपथ दिलाती एसडीएम। संवाद

फोटो-22-सदर नगर पालिका में नामित सदस्यों को शपथ दिलाती एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed