सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On the orders of the court, an FIR was lodged against two people for kidnapping a youth.

Fatehpur News: कोर्ट के आदेश पर युवक के अपहरण की दो के खिलाफ प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, an FIR was lodged against two people for kidnapping a youth.
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट के आदेश पर एक युवक के अपहरण के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि युवक को पूर्व में खोजकर परिजन को सौंपा जा चुका है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर मजरे रामपुर गांव निवासी गुलाब ने कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका पुत्र महेंद्र गुजरात प्रांत के सूरत में नौकरी करता है। 12 फरवरी को गांव लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन गांव के अर्जुन सिंह और रामपुर गांव निवासी ओमप्रकाश लोधी उसे घर से किसी काम के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
आरोप है कि दोनों उसे अपने घर ले गए। यहां शराब पिलाई और उसके पास से 70-80 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक को पूर्व में खोजकर पीड़ित को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed