सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rajasthan youth jailed for raping teenager

Fatehpur News: किशोरी से दुष्कर्म में राजस्थान के युवक को जेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan youth jailed for raping teenager
विज्ञापन
फतेहपुर। अपहृत किशोरी से शादी करने वाले युवक को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि किशोरी छह माह की गर्भवती है। मामला साजिश से जुड़ा भी बताया जा रहा है।
Trending Videos

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी तीन नवंबर 2025 को लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने गांव के सुशील और बबलू घोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी का पता न लगने पर मामला लगातार चर्चा में रहा और परिजन ने विभिन्न स्तरों पर शिकायतें भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में किशोरी को एक अप्रैल को राजस्थान के भरतपुर से बरामद किया गया। मेडिकल परीक्षण में वह छह माह की गर्भवती पाई गई। इसके बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए।
बयानों के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले के अटलबंद थाना क्षेत्र मानवी भारती स्कूल के पास रहने वाले उमेश गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक किशोरी को उसकी मां उमेश गुर्जर के साथ राजस्थान में शादी कर आई थी।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही किशोरी की मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed