{"_id":"69f3bbb08b336268150d32c2","slug":"one-lakh-reward-on-absconding-bjp-worker-gangster-preparing-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153805-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फरार भाजपा कार्यकर्ता पर इनाम एक लाख, गैंगस्टर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फरार भाजपा कार्यकर्ता पर इनाम एक लाख, गैंगस्टर की तैयारी
विज्ञापन
फोटो-09-फरार बीजेपी कार्यकर्ता बबलू सिंह सिंगरौर। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में फरार भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह सिंगरौर चार दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। प्रयागराज एडीजी ज्योति नारायण ने आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। पुलिस ने बबलू गैंग पर गैंगस्टर लगाने और अन्य विधिक कार्रवाई तेज कर दी है।
खागा कोतवाली के एक गांव की युवती 24 अप्रैल को मंगेतर के साथ घूमने निकली थी। एक बाग में बबलू गैंग के युवराज सिंह और ललित सिंह ने युवती को बंधक बना लिया। आरोप है कि युवराज सिंह ने दुष्कर्म किया। ललित और बबलू ने सामूहिक छेड़छाड़ की। पुलिस और राजनीतिक दबाव के चलते पीड़िता की प्राथमिकी 26 अप्रैल को दर्ज हो सकी। आरोपियों में बबलू सिंगरौर वांछित है।
उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर मिली थी। बबलू की तलाश में सात टीमें मध्य प्रदेश सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वांछित बबलू सिंगरौर पर पहले 50 हजार रुपये का इनाम था जिसे एडीजी ने बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। गैंग पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है। अवैध संपत्तियों का चिह्नांकन शुरू कर दिया गया है। इन्हें गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया जाएगा। गैंग के अन्य अपराधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पूर्व के अपराधों के संबंध में कोई तहरीर मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता से मिलने में रोक, शिकायत पर डीएम-एसपी से करें संपर्क
एसपी ने बताया कि शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गोपनीयता के मद्देनजर किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को पीड़िता से मिलने की अनुमति नहीं है। किसी को कार्रवाई पर आपत्ति हो तो वह सीधे उनसे या जिलाधिकारी से संपर्क कर सकता है। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सा और विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की तैयारी
एसपी ने बताया कि पीड़िता को सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही लाभ दिलाया जाएगा। प्रकरण की चार्जशीट शीघ्र न्यायालय में दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा। इस संबंध में अभियोजन पक्ष के साथ बैठक भी की गई है। ताकि आरोपियों को कम समय में कठोर दंड मिल सके। प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के तहत प्राथमिकी और अन्य जरूरी चीजों की जरूरत होगी। जैसे-जैसे कागज पूरे होंगे जिस भी श्रेणी पीड़िता आएगी उसे लाभ दिया जाएगा।
- निधि गुप्ता वत्स, डीएम।
Trending Videos