सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People are suffering from the heat, fire started raining since morning.

Fatehpur News: तपिश से बेहाल लोग, सुबह से ही बरसने लगी आग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from the heat, fire started raining since morning.
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह नौ बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरा ढककर घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर के समय प्रमुख बाजार चौक, हरिहरगंज, पत्थरकटा चौराहा सहित अन्य जगहों पर भीड़ कम रही। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्री गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में काम करने वाले किसान सुबह जल्दी और शाम ढलने के बाद ही काम कर रहे हैं। दोपहर में गर्म हवा और तेज धूप के कारण खेतों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
Trending Videos


जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लोगों को दोपहर के समय घर से कम निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार कम हैं। तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed