सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman Ends Her Life by Hanging on 7th Wedding Anniversary Following Dispute with Husband

मातम में बदला यादगार दिन: शादी की सातवीं सालगिरह पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति से हुआ था विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 28 May 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: मायके जाने के लिए पति से हुए विवाद के बाद शादी की सातवीं सालगिरह पर महिला ने मौत को गले लगा लिया। 

Woman Ends Her Life by Hanging on 7th Wedding Anniversary Following Dispute with Husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दपसौरा में शादी की सातवीं सालगिरह पर महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस शुरुआती जांच में दंपती के बीच विवाद को घटना की वजह मान रही है।
Trending Videos


हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका निवासी जयकरन सिंह की पुत्री मोनिका (29) की शादी 28 मई 2019 को दपसौरा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ हुई थी। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ आंगन में सो गया था। रात करीब एक बजे बिजली आने पर पत्नी बड़ी बेटी आद्या (6) के साथ कमरे में सोने चली गई। छोटी बेटी मनु भी उसके साथ थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह पत्नी को जगाने कमरे पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी रोशनदान में साड़ी के फंदे से लटकी थी। शोर मचाने पर बड़ी बेटी आद्या जाग गई और उसने अंदर से दरवाजा खोला। फंदा काटकर मोनिका को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमौली चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला के पिता जयकरन सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्होंने बेटी को बुलाने के लिए बेटे नीरेंद्र सिंह को भेजा था लेकिन ससुराल पक्ष ने मना कर दिया। इसके बाद शाम को बेटा लौट आया। इसी बात को लेकर बेटी और दामाद के बीच विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed