{"_id":"69b6f65fea08099c360037b6","slug":"police-collected-documents-from-amars-house-to-match-his-handwriting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151019-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हैंडराइटिंग मिलान के लिए पुलिस ने अमर के घर से जुटाए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हैंडराइटिंग मिलान के लिए पुलिस ने अमर के घर से जुटाए दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार को अमर श्रीवास्तव के बंद घर का ताला खुलवाकर उसकी हैंडराइटिंग से जुड़े दस्तावेज जुटाए। पुलिस ने घर से अमर की डायरी और लिखापढ़ी के अन्य कागजात कब्जे में लेकर दोबारा घर में ताला लगवा दिया। इन दस्तावेजों को सुसाइड नोट से मिलान के लिए कोर्ट के आदेश पर जल्द ही प्रयागराज की प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
लखनऊ बाईपास रोड स्थित चौफेरवा गांव निवासी सुशील श्रीवास्तव के पुत्र अमर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सुशीला 11 मार्च को बंद कमरे में मृत मिले थे। भाई सुनील श्रीवास्तव घायल हालत में मिले थे जिन्हें जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।
तीन की आत्महत्या के मामले में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा गढ़ीवा निवासी अधिवक्ता दिलीप चंद्र त्रिवेदी, उत्तरी गौतम नगर निवासी अधिवक्ता संजय सिंह, मुराइनटोला निवासी शुभम कश्यप तथा गढ़ीवा के सोनू और राहुल श्रीवास्तव को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा है।
आत्महत्या के लिए उकसाने की पुष्टि अमर के छोड़े गए सुसाइड पत्र से हुई थी। सुसाइड नोट पर लिखी हैंडराइटिंग की पहचान उनके पिता सुशील श्रीवास्तव ने की थी। रविवार शाम कोतवाल हेमंत मिश्रा और एसएसआई अविनाश मिश्रा अमर के घर पहुंचे और ताला खुलवाया।
यहां अमर की हिसाब-किताब की डायरी समेत अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कोर्ट से अनुमति लेकर सुसाइड नोट और अन्य दस्तावेजों को हैंडराइटिंग मिलान के लिए प्रयागराज झूंसी स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
Trending Videos