सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan's house attacked with sharp weapons during dispute settlement, 10 injured

Fatehpur News: विवाद के समझौते में प्रधान के घर पर धारदार हथियारों से हमला, 10 घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's house attacked with sharp weapons during dispute settlement, 10 injured
फ़ोटो-26-घायल ग्राम प्रधान। संवाद
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर के घोष थाना क्षेत्र के काशी मजरे हसनपुर कसार गांव में बुधवार को एक पक्ष के करीब 30 लोगों ने प्रधान के घर पर लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घर में ईंट पत्थर भी फेंके गए। हमले में करीब 10 लोग घायल हुए। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकांश लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
Trending Videos

सीओ खागा और स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से गांव में डर और तनाव का माहौल है। गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के काशी मजरे हसनपुर गांव निवासी अकबर ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे गांव निवासी शहादत अली और लालमियां परिजन के साथ उसके खेत में पहुंचे और गेहूं की फसल को नष्ट करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज हुई। विवाद देख प्रधान रवि सिंह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।
कुद देर बाद शहादत अली, लालमियां, कमरुद्दीन, मो. इस्लाम, मो. कलीम, मो. तंजीम, मो. गुफरान, मो. इमरान, मो. इरफान, मोहबत अली, मो. इसरीस, नियामत अली, मो. असलम, मो. कौसेन, मो. सान, मो. तबरेज, जुल्फेकार, इस्लाम उद्दीन, अली अहमद, अनस, मो. फारूक ने लाठी, डंडा और धारदार हथियारों से प्रधान रवि सिंह के घर पर हमला कर दिया।
हमले में रवि सिंह, शानू सिंह, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अन्सार, मोहम्मद यूसुफ, अकबर अली, शोगरा बीबी, सुमन देवी, ममता देवी, अजय गुप्ता और अब्दुल गफ्फार घायल हुए। प्रधान रवि सिंह बेहोश हो गए।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने रवि सिंह और शानू सिंह की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर किया। रवि सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि 21 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

फ़ोटो-26-घायल ग्राम प्रधान। संवाद

फ़ोटो-26-घायल ग्राम प्रधान। संवाद

फ़ोटो-26-घायल ग्राम प्रधान। संवाद

फ़ोटो-26-घायल ग्राम प्रधान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed