{"_id":"69efbc289dc1d5d9390445e3","slug":"sps-comment-on-ex-womens-worship-in-up-reality-of-claims-of-womens-safety-fatehpur-news-c-12-1-knp1008-1505816-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सपा की एक्स पर टिप्पणी, यूपी में नारी वंदन,महिला सुरक्षा के दावों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सपा की एक्स पर टिप्पणी, यूपी में नारी वंदन,महिला सुरक्षा के दावों की हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी मीडिया सेल और आरएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से सरकार पर तीखी टिप्पणी की गई है।
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने अमर उजाला की 27 अप्रैल को प्रकाशित खबर युवती ने युवकों पर बंधक बना दुष्कर्म का लगाया आरोप एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। साथ में टिप्पणी है कि भाजपा से जुड़े लोगों ने एक पीडीए समाज की युवती को बंधक बनाया, उसके साथ गैंगरेप किया, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूला। यूपी में नारी वंदन, महिला सुरक्षा के दावों की भाजपाई और आदित्यनाथी हकीकत क्या है, कितनी शर्मनाक है? पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि जनपद हरदोई गाजीपुर में युवतियों के हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं कि फतेहपुर में दरिंदो ने एक युवती को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। इधर, जिले में घटना को समाज के नेताओं ने संज्ञान में लिया है। विधायक ऊषा मौर्या से भी पीड़िता ने मुलाकात की। उधर, डिप्टी सीएम केशव मौर्या तक भी मामले को पहुंचाया गया। सपा नेता इस मामले को गंभीरता से लेकर राजनैतिक तूल देने में जुटे हैं।
-- --
पीड़िता को दो दिन टरकाने में कोतवाल लाइन हाजिर
फतेहपुर। दुष्कर्म और सामूहिक छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर एसपी ने खागा कोतवाल रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी जांच में कोतवाली के और भी पुलिस वाले दायरे में हैं। जिन पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। पुलिस की घटनाक्रम पीड़िता के साक्ष्यों से खिलवाड़ होना माना जा रहा है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोतवाली प्रभारी द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।
-- -
Trending Videos