फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stricter controls on movement across the Turki Nala bridge; instructions issued to close the route.

Fatehpur News: तुर्की नाला पुल से आवाजाही पर सख्ती, रास्ता बंद कराने के निर्देश

Sun, 02 Aug 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Stricter controls on movement across the Turki Nala bridge; instructions issued to close the route.
फोटो-32- तुर्की नाला पुल का निरीक्षण करतीं डीएम साथ में एसपी। संवाद
किशनपुर। यमुना पुल पहुंच मार्ग पर स्थित तुर्की नाला पुल का शनिवार को डीएम ने एसपी और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ निरीक्षण किया। पुल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए बनी दीवारों के बीच छोड़े गए संकरे रास्ते से पैदल और दोपहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा की आवाजाही मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्ग को पूरी तरह बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल से किसी भी तरह की आवाजाही हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग को तत्काल रास्ता बंद कराने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शील ने बताया कि पुल निर्माण के लिए शासन से बजट की मांग की जा चुकी है। बजट स्वीकृत होते ही पुल के पुनर्निर्माण और पहुंच मार्ग को सुरक्षित बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



लगभग दो साल से बंद है मार्ग
तुर्की नाला पुल का निर्माण किशनपुर यमुना पुल पहुंच मार्ग पर करीब 1.30 करोड़ से हुआ था। एप्रोच मार्ग के बार-बार धंसने और क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर करीब दो वर्ष से आवागमन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी ने तैयार की डिजाइन, बजट का इंतजार
पुल को स्थायी और मजबूत बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों से तकनीकी सहायता ली थी। संस्थान के इंजीनियरों ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट और डिजाइन शासन को भेज दी है। विभाग का कहना है कि बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed