{"_id":"6a6ba5ed65e86ae73601b3e6","slug":"teachers-staged-a-protest-over-pending-demands-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-159525-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लंबित मांगों के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लंबित मांगों के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-19-डीआईओएस कार्यलय में धरना प्रदर्शन करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। डीआईओएस कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस राकेश कुमार को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत ने मांगों के निस्तारण न होने पर असंतोष जताया।
शिक्षकों की मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली और अशासकीय विद्यालयों का राजकीयकरण शामिल है। उन्होंने उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम-2023 की सेवा सुरक्षा धाराओं 12, 18 व 21 को फिर से लागू करने की मांग की।
वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली व मानदेय की व्यवस्था करने को कहा गया। एनओसी रहित ऑनलाइन स्थानांतरण और रिक्त प्रधानाचार्य पदों पर जल्द चयन प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
वीरेंद्र राजपूत ने समाधान न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला मंत्री दिनेश कुमार सैनी, अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह, सोहन लाल वर्मा, नीलम गौतम, रामबाबू मौर्य, अमित कुमार पटेल, विपिन गुप्ता आदि शिक्षक नेता मौजूद रहे।