फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Thieves dug up a shrine in search of treasure outrage has spread among Hindu and Muslim communities

Fatehpur: खजाने के लालच में चोरों ने खोदी मजार, हिंदू-मुस्लिम समुदायों में फैला रोष, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 31 Jul 2026 09:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 31 Jul 2026 09:35 AM IST
सार

Fatehpur News: विजयीपुर स्थित सिलमी गांव में हिंदू-मुस्लिम आस्था का केंद्र रही 200 साल पुरानी खोजकरक बाबा की मजार को बुधवार रात अज्ञात लोगों ने खजाने के लालच में करीब आठ फीट तक खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Fatehpur Thieves dug up a shrine in search of treasure outrage has spread among Hindu and Muslim communities
खोदी गई मजार - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल सिलमी गांव स्थित 200 वर्ष पुरानी खोजकरक बाबा की मजार को बुधवार रात खजाने के लालच में करीब आठ फीट खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी होने पर दोनों समुदायों के लोगों में रोष फैल गया। 45 सौ की आबादी वाले सिलमी गांव स्थित खोजकरक बाबा की मजार हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की आस्था का केंद्र है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात अज्ञात लोगों ने मजार के नीचे खोदाई कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने मजार की हालत देखी तो घटना की जानकारी हुई। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि खजाने के लालच में करीब दो महीने पहले भी मजार के बगल में स्थित खेत में खोदाई की गई थी। मजार के फकीर बाबा मो. शफीक अहमद ने बताया कि हर बृहस्पतिवार को दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं।

विज्ञापन

दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस
नवरात्र के दिनों में बृहस्पतिवार को यहां श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटती है। गांव के इमरान खुर्शीद, निखिल, लतीफ, आयुष, अंकुश, मुरलीधर मौर्य आदि लोगों ने पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। किशनपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई। मजार के नीचे गड्ढा खोदा गया था। इसे ठीक करा दिया गया है। दोषियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed