{"_id":"6a6c55ce2c12c2dbbb04555d","slug":"kanpur-irctc-special-religious-tour-bharat-gaurav-train-to-run-from-august-17-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: IRCTC विशेष धार्मिक टूर, 17 अगस्त से दौड़ेगी भारत गौरव ट्रेन, एक यात्रा में होंगे कई स्थलों के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: IRCTC विशेष धार्मिक टूर, 17 अगस्त से दौड़ेगी भारत गौरव ट्रेन, एक यात्रा में होंगे कई स्थलों के दर्शन
Fri, 31 Jul 2026 01:29 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:29 PM IST
सार
Kanpur News: आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के विशेष धार्मिक टूर की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का विशेष धार्मिक टूर संचालित करेगा। 10 दिन और नौ रात की इस यात्रा में यात्रियों को चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ द्वारकाधीश मंदिर और विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस विशेष रेल यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण भी यात्रा कार्यक्रम में शामिल है। इन टूर पैकेजेस को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन