{"_id":"69c18032d52b5a1e42040de0","slug":"thieves-stole-goods-worth-rs-4-lakh-from-three-houses-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151464-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन घरों से चार लाख का माल बटोर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन घरों से चार लाख का माल बटोर ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो-05- खखरेरू के पौली गांव निवासी फुरकान के घर में चोरों ने लगाई सेंध। संवाद
विज्ञापन
खखरेरु। थाना क्षेत्र के पौली गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर और एक घर में फांदकर करीब चार लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। घटनाओं ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने गृहस्वामियों और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
गांव के शमशाद अहमद के घर में चोर पीछे की दीवार फांदकर कमरे में घुसे। यहां जिस कमरे में लोग थे उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोर ने अलमारी का लॉकर तोड़कर 32 हजार रुपये चोरी कर लिए। आहट लगने पर घरवालों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों से कुंडी खोलने से पहले चोर मौके से भाग गए।
इस गांव के मोहम्मद फुरकान के घर में भी पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर झुमकी, पायल, पांच हजार रुपये नकद और डेढ़ क्विंटल चावल ले गए। परिवार रात के समय घर के बाहर खुले में सो रहा था।
तीसरी घटना में नासिर हुसैन के घर से छह बोरी सरसों चोरी हुई। चोर घर में दीवार फांदकर प्रवेश किए और बरामदे से बोरियों को पार कर ले गए। आहट पर परिवार ने शोर मचाया जिससे चोर भाग निकले।
थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos