सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck Helper Lying Outside Hotel Crushed to Death by Vehicle

Fatehpur News: होटल के बाहर लेटे खलासी की वाहन से कुचलकर मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Truck Helper Lying Outside Hotel Crushed to Death by Vehicle
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर होटल के बाहर खड़े ट्रक के पास लेटे खलासी को बुधवार रात किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे का पता चालक को ट्रक के पास लौटने पर हुआ।
Trending Videos

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के जबरैला गांव निवासी उदयराज तिवारी ट्रक चालक हैं। इसी थाना क्षेत्र के घिगिन गांव का सुरेश पाल (23) ट्रक में खलासी थे। वह कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुके थे। ट्रक रोक चालक उदयराज होटल में खाना खाने चले गए। खलासी सुरेश पाल ट्रक के पास चटाई बिछाकर लेट गया। तभी किसी वाहन ने खलासी को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि होटल में लगे कैमरे खंगाले जा रहे है। वाहन चालक का पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed