{"_id":"69dd434a8e41adfd9e081279","slug":"unseasonal-rains-have-crippled-farmers-leaving-wheat-grains-black-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-152764-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, गेहूं के दाने काले पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, गेहूं के दाने काले पड़े
विज्ञापन
फोटो-15-थ्रेसरिंग के लिए खेत में पड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
खागा। बेमौसम बारिश और आंधी ने क्षेत्र के किसानों की गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में फसल गिरने से दाने काले पड़ने लगे हैं और पैदावार भी प्रभावित हुई है। इससे किसानों को आर्थिक चोट पहुंची है।
बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण फसल को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है। किसान खेतों में पड़ी फसल को किसी तरह समेटकर थ्रेसरिंग कर घर तक पहुंचाने में जुटे हैं लेकिन खराब मौसम लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। किसानों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच फसल खराब होने से स्थिति बेहद खराब हो गई है और इस बार मौसम ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कटने को तैयार फसल बारिश में बर्बाद हो गई है और खेत में गिरने से दाने काले पड़ गए हैं। इससे पूरी मेहनत बेकार हो गई है। वहीं किसान सुनील कुमार ने कहा कि पहले ही खेती की लागत ज्यादा है और अब फसल खराब होने से लागत निकालना भी मुश्किल है। चंद्रलाल ने कहा कि अगर मौसम फिर खराब हुआ तो थ्रेसरिंग भी नहीं हो पाएगी और फसल खेत में ही खराब हो जाएगी।
भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस मुद्दे पर जल्द ही प्रशासन के समक्ष मजबूती से बात रखी जाएगी ताकि किसानों को राहत मिल सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X