सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over non-availability of doctor in hospital

Fatehpur News: अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Uproar over non-availability of doctor in hospital
विज्ञापन
असोथर। थानाक्षेत्र के घरवासी पुर मोड़ के पास थरियांव सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक सवार पिता-पुत्री टकरा गए। हादसे के बाद घायलों को सराय खालिस सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मिलने से लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गए।
Trending Videos

थाना बबेरू के सुंदर कुआँ निवासी संजय कुमार पटेल (35) अपनी बहन सुमन देवी पत्नी राम सिंह के घर बरगदिहा मजरे सातो धरमपुर आए हुए थे। सोमवार रात आठ बजे वह अपनी 12 वर्षीय पुत्री अराधना के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोथर के घरवासी पुर मोड़ के पास थरियांव सड़क पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी सराय खालिस ले गए, जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर ले गए। यहां भी डॉक्टर ने होने से फार्मासिस्ट बुद्धि लाल गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले गए। इतनी अव्यवस्था को देखते हुए ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा किया। साथ ही जिलाधिकारी को फोन कर मामले से अवगत कराने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका, जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त रही। सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed