फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Widening of the Manava-Sarkandi road will make travel to Dhata and Bahua easier.

Fatehpur News: मनावां-सरकंडी मार्ग चौड़ीकरण से धाता और बहुआ की राह होगी आसान

Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Widening of the Manava-Sarkandi road will make travel to Dhata and Bahua easier.
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन समेत अन्य क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 489.14 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें शामिल मनावां-सरकंडी मार्ग के चौड़ीकरण से करीब 20 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। 18.50 करोड़ से आठ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से कानपुर, प्रयागराज और चित्रकूट का सफर आसान होगा। अभी तक एक लेन की सड़क होने के कारण राहगीरों को धूल और जाम की समस्या से जूझना पड़ता था।
विज्ञापन

असोथर ब्लॉक क्षेत्र की सरकंडी ग्राम सभा 63 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। मनावां के पूरब से ससुर खदेरी नदी पुल के पास से निकलने वाला सरकंडी मार्ग दशकों पुराना है। वर्तमान में इसकी हालत खराब हो चुकी है। चौड़ीकरण और नए निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

इस मार्ग से मठिया, चंदिया, गंभू का डेरा, बगहा, तिवारी का बड़ा डेरा, जद्दू बगहा, तेलानबाबा का डेरा और सरकंडी खास गांवों को लाभ मिलेगा। अभी तक ग्रामीणों को गड्ढों और धूल भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ता था। मार्ग खराब होने के कारण लोगों को सरकंडी-मुंजी कुआं मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ता था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद इन गांवों के लोगों को कानपुर, प्रयागराज और चित्रकूट पहुंचने में सुविधा होगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही सड़क किनारे बसे गांवों के लोगों को धूल की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 50 शैय्या वाले आयुष चिकित्सालय का भी लोकार्पण किया गया। करीब 7.43 करोड़ से बने इस अस्पताल में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा आधारित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल शुरू होने से जिले के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर आयुष चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। इससे मरीजों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
राजकीय आईटीआई कॉलेज में 3.82 करोड़ से बनी आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण कक्ष से विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों व तकनीकी उपकरणों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इससे युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सकेगा।


47.3 किलोमीटर सड़कों के सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में करीब 47.3 किलोमीटर लंबी सड़कों के सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें बहुआ-हिनौता मार्ग के 33 किलोमीटर हिस्से का सुंदरीकरण 26.72 करोड़ से कराया गया है। वहीं बहुआ-चिल्लाघाट मार्ग के आठ किलोमीटर हिस्से का सुंदरीकरण 6.49 करोड़ रुपये और असोथर-कौधान मार्ग के 7.3 किलोमीटर हिस्से का निर्माण व सुंदरीकरण 14.13 करोड़ रुपये से पूरा हुआ है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यात्रा का समय कम होगा और व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।


मेडिकल कॉलेज में बनेगा नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल
मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने के लिए 9.64 करोड़ से नर्सिंग कॉलेज और छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इससे जिले में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की संख्या बढ़ेगी और छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। छात्रावास बनने से दूरदराज के विद्यार्थियों को आवास की सुविधा मिलेगी। इससे मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए नर्सिंग शिक्षा के बेहतर अवसर तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed