{"_id":"69efbc838d4bd00dd004b78c","slug":"worker-injured-in-loader-collision-dies-during-treatment-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153641-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लोडर की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लोडर की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थानाक्षेत्र के केशरीपुर गांव निवासी मजदूर हमीरपुर जिले में लोडर की टक्कर से शनिवार को घायल हो गया था। कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव सोमवार शाम को पहुंचा। यहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
थानाक्षेत्र के केशरीपुर गांव निवासी दिलीप सिंह (35) हमीरपुर जिले के भरूहा सुमेरपुर शादी समारोह में रोड लाइट लेकर मजदूरी करने गया था। वह डीजे से लदी लोडर की क्षत पर बैठा था। डीजे लोडर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। वह लोडर से नीचे गिर गया। पीछे से रोड लाइट लेकर आ रही लोडर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहानाबाद स्थित एक निजी अस्पताल से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी सोमवार सुबह मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव केशरीपुर गांव पहुंचा। परिजनों ने डीजे संचालक पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। दिवंगत तीन भाइयों और एक बहन से छोटा अविवाहित भाई था। मौत से मां चिमटी देवी का हाल-बेहाल है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos