सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young Woman Outing with Fiance Alleges She Was Held Captive and Raped by Youths

Fatehpur News: मंगेतर संग घूमने निकली युवती ने युवकों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Outing with Fiance Alleges She Was Held Captive and Raped by Youths
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती को जंगल में तीन युवकों ने बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया। विरोध पर दोनों की पिटाई कर दी। आरोप है कि एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की धमकी देकर युवक के मोबाइल से 2500 रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करा लिए। खागा पुलिस के सुनवाई न करने पर रविवार को युवक मंगेतर के साथ एसपी कैंप कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचा।
Trending Videos

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हो चुकी है। युवक ने बताया कि वह 24 अप्रैल को खागा बाजार गया था। यहां मंगेतर को बुलाया। मंगेतर को घुमाने के बाद उसे उसकी मौसी के घर खागा कोतवाली के एक गांव छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में करीब सुबह 10:30 बजे कुटीपर नहर पुलिया के पास दोनों कोल्डड्रिंक पी रहे थे। तभी एक युवक पहुंचा। कुछ देर बाद उसने दो साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीनों डरा-धमकाकर उन्हें जंगल ले गए। युवकों ने दोनों की जबरन अश्लील फोटो और वीडियो बनवाए।
मंगेतर के साथ तीनों ने छेड़छाड़ की। किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल की धमकी दी। मंगेतर को जंगल में कुछ दूरी पर एक युवक साथ ले गया। यहां तीन घंटे तक मंगेतर को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। एक युवक ने जबरन वीडियो भी बनाया। इसमें कहलाया कि बयान हमने तुम्हारे के साथ कुछ नहीं किया है।
तीनों ने युवक के यूपीआई से ललित के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर किए। करीब दोपहर डेढ़ बजे दोनों को धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद दोनों दहशत में रहे। 24 अप्रैल की रात 1076 पर सूचना दी गई। दूसरे दिन मंगेतर को लेकर युवक थाने पहुंचा।
थाने में पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाने को लेकर पूरे दिन बैठाए रखा। इसके बाद रविवार को भी दोनों थाने पहुंचे। कई बार युवती और युवक के पुलिस ने बयान दर्ज किए। पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर दोनों शाम को एसपी के समक्ष कैंप कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे।

सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच खागा कोतवाल कर रहे हैं। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि लड़की और लड़के का वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला प्रतीत हो रहा है। दुष्कर्म की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed