सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   102 kg ganja consignment coming from Odisha seized, five smugglers arrested

Firozabad News: ओडिशा से आ रही 102 किलो गांजे की खेप पकड़ी, पांच तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
102 kg ganja consignment coming from Odisha seized, five smugglers arrested
पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद - फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एएनटीएफ आगरा और रसूलपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ओडिशा से ट्रक के जरिए लाई जा रही 102 किलो 660 ग्राम गांजे की खेप बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में चार से पांच गुना अधिक कीमत पर बेचते थे।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अवैध गांजे की बड़ी खेप फिरोजाबाद लाई जा रही है। सूचना पर एएनटीएफ आगरा और थाना रसूलपुर पुलिस की टीम ने आसफाबाद चौराहे के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान ट्रक से गांजा उतारकर कार में रखने की कोशिश कर रहे पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरोह का एक प्रमुख सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ निवासी मैन बाजार गांव विसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस, विजय निवासी नगला मदारी विसावर थाना सादाबाद, सुभाष सिंह निवासी गांव रतीगढ़ी थाना सादाबाद, चंदन सिंह निवासी गांव नजरपुर जिला कटक ओडिशा व चिरंजीव उर्फ टूटू निवासी नियर स्पोर्टस एंड क्रिकेट क्लब नीमपुर नजरपुर थाना जगतपुर जिला कटक ओडिशा के रूप में हुई है। मुख्य सरगना अंकित पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एसपी सिटी ने बताया कि गांजे की खेप को ट्रक में पेंट के कार्टनों के बीच छिपाकर लाया जा रहा था ताकि किसी को शक न हो। बरामदगी में ट्रक के अलावा पांच मोबाइल फोन, विभिन्न पहचान पत्र और नकदी भी शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


किससे खरीद था, किसको बेचना था, इसका सुराग लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अब गिरोह के सदस्यों को पीसीआर पर लेने की तैयारी में है। साथ ही इनके पास से बरामद मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गांजा किससे खरीदकर लाए थे और कहां बेचने वाले थे। इस मामले में थाना रसूलपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed