सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of youth from Madhya Pradesh found on Shikohabad-Makkhanpur railway line

Firozabad News: शिकोहाबाद-मक्खनपुर रेलखंड पर मिला मध्य प्रदेश के युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth from Madhya Pradesh found on Shikohabad-Makkhanpur railway line
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मक्खनपुर। शिकोहाबाद-मक्खनपुर रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 1219/5-7 पर सोमवार शाम अप लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। की-मैन सुनील कुमार को शाम करीब 4:20 बजे शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने स्टेशन मास्टर मक्खनपुर को दी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान 27 वर्षीय रामनारायण चित्तौड़िया निवासी पलोथर, जिला दतिया (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। मृतक के पास से कोई यात्रा टिकट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed