सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A fake policeman duped a buffalo trader of Rs 50,000.

Firozabad News: नकली पुलिसकर्मी बन भैंस व्यापारी से 50 हजार ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A fake policeman duped a buffalo trader of Rs 50,000.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक शातिर टप्पेबाज ने खुद को सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी बताकर एक पशु व्यापारी से 50 हजार रुपये की नकदी ठग ली। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Trending Videos

सराय शेख निवासी मजीद सोमवार सुबह सिरसागंज पशु हाट में अपनी भैंस 50 हजार में बेचकर बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब 10:10 बजे इटावा रोड स्थित राजपूत हॉस्पिटल के पास काली मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात युवक ने उसे रोका। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए हेलमेट न पहनने का आरोप लगाया और मजीद की बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद तलाशी के बहाने जेब में रखे 50 हजार निकलवाए और बातों में उलझाकर रकम शर्ट के अंदर रख रफूचक्कर हो गया। बाइक की चाबी पास न होने के कारण पीड़ित उसका पीछा भी नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाई। पीड़ित मजीद की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed